मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलिकॉप्टर की उत्तराखंड में इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम रही वजह
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की खराब मौसम के कारण उत्तराखंड के मुनस्यारी में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर मिलम जा रहा था। राजीव कुमार और मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे दोनों सुरक्षित हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की उत्तराखंड में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। जानकारी के मुताबिक खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर को उत्तराखंड के मुनस्यारी के रालम में उतारा गया। मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ उम मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी मौजूद थे, दोनों सुरक्षित हैं। बता दें कि कल ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में 20 नंबर और झारखंड में 13 और 20 नंबर को विधानसभा चुनाव होंगे। जबकि दोनों राज्यों के नतीजे 23 नंबर को आएंगे। बता दें कि राजीव कुमार का जन्म 19 फरवरी, 1960 को हुआ था। उनके पास सेंट स्टीफंस कॉलेज से BSC, LLB, PGDM और पब्लिक पॉलिसी में मास्टर की डिग्री है। उन्होंने 1979 और 1982 के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। वे टेरी स्कूल ऑफ एडवांस्ड स्टडीज के पूर्व छात्र भी हैं। ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में एक तो झारखंड में दो चरणों में पड़ेंगे वोट, 23 नवंबर को आएंगे दोनों राज्यों के नतीजे ये भी पढ़ें-जब पेजर उड़ाए जा सकते हैं तो EVM क्यों नहीं हो सकती हैक? चुनाव आयोग ने दिया जवाब