छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो हार्डकोर नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 13 लाख रुपये के इनामी दो कट्टर नक्सली मारे गए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। (Chhattisgarh Encounter) बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ मंगलवार शाम को कोंडागांव और नारायणपुर जिलों की सीमा पर किलाम-बरगुम गांवों के जंगल में हुई। मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल और दो शव बरामद किए गए हैं।