Chat GPT: अब फ्री में बनेगी Ghibli इमेज, सीईओ ने किया नए फीचर का ऐलान
चैटजीपीटी डेवलपर ओपनएआई द्वारा पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया जीपीटी-4ओ इमेज मेकर टूल तेजी से वायरल हो गया
Chat GPT: चैटजीपीटी डेवलपर ओपनएआई द्वारा पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया जीपीटी-4ओ इमेज मेकर टूल तेजी से वायरल हो गया, और अपनी शुरुआत के सिर्फ दो दिनों बाद ही से काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गया। आपको बता दें, सोशल मीडिया पर Ghibli ट्रेंड इस तरह से वायरल हुआ की हर तरफ इसकी फोटोज दिखने को मिल रही हैं। Ghibli इमेज जनरेटिव इतना लोकप्रिय हो गया कि वहाँ इमेज बनाने के को लेकर लगी होड़ , के कारण ChatGPT के सर्वर पर भारी दबाव पड़ा। इसके बाद सैम ऑल्टमैन ने रविवार को पोस्ट करके कहा कि यूजर्स को थोड़ा रुकना चाहिए ताकि उनकी टीम को भी नींद मिल सके। सैम ऑल्टमैन ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि ChatGPT इमेज जेन अब हर किसी के लिए मुफ्त कर दिया गया है। अब आप आसानी से बिना किसी परेशानी से अपने फोटोज बना सकतें हैं।
chatgpt image gen now rolled out to all free users!
— Sam Altman (@sama) April 1, 2025