भारत-कनाडा विवाद में लॉरेंस विश्नोई की एंट्री, ट्रूडो सरकार ने लगाए अब ये नए आरोप
कनाडा ने भारत पर नए आरोप लगाए हैं, जिसमें कहा गया है कि भारत के एजेंट कनाडा में खालिस्तान समर्थक तत्वों को निशाना बना रहे हैं और इस काम के लिए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की मदद ले रहे हैं।
भारत और कनाडा के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भारत ने कनाडा से अपने राजनायिकों को वापस बुला लिया और कनाडा के डिप्लोमेट्स को 19 अक्टूबर तक भारत से निकल जाने को कहा है। इस बीच कनाडा सरकार ने भारत सरकार पर अब नए आरोप लगाए हैं। कनाडा सरकार का कहना है कि उनकी धरती पर मौजूद भारतीय एजेंट्स लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर खालिस्तान समर्थक तत्वों को निशाना बना रहे हैं। कनाडा ने इन आरोपों को लगाते हुए एक बार फिर से कोई सबूत साझा नहीं किया। बता दें यह प्रेस कॉन्फ्रेंस कनाडा के उस आरोप के बाद हुई, जिसमें भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा और अन्य राजनयिक को निज्जर हत्या जांच में 'पर्सन ऑफ इंटरेस्ट' के रूप में नामित किया था। ये भी पढ़ेंः कनाडा पर भारत का एक्शन, उच्चायुक्त समेत 6 राजनयिक निष्कासित
कनाडा पुलिस ने लगाए नए आरोप
सोमवार देर रात रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान RCMP ने दावा किया कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और उससे संबंधित मामलों की जांच में यह सामने आया है कि इन घटनाओं में भारत सरकार के एजेंटों का कनाडा में हत्या और हिंसक गतिविधियों से संबंध है। बता दें कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की पिछले साल कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।#WATCH | Ottawa, Ontario (Canada): "It (India) is targeting South Asian community but they are specifically targeting pro-Khalistani elements in Canada...What we have seen is, from an RCMP perspective, they use organised crime elements. It has been publically attributed and… pic.twitter.com/KYKQVSx7Ju
— ANI (@ANI) October 14, 2024