Cyclone Dana: क्या साइक्लोन दाना ट्रेनों को भी उड़ा ले जाएगा? बंगाल में जंजीरों से बांधी गई ट्रेनें
चक्रवात दाना 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसका असर पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिलेगा। एहतियात के लिए हावड़ा में ट्रेनों को जंजीरों से बांधा गया है।
Cyclone Dana: साइक्लोन दाना 12 किलों मीटर की रफ्तार के साथ उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान दाना के ओडिशा के तट पर लैंडफॉल करने की संभावना है। इसका असर पश्चिम बंगल में भी देखेने को मिलेगा। इस बीच हावड़ा में जहां कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं एहतियात के तौर पर ट्रेनों को जंजीरों से बांधा भी गया है। IMD ने इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इस तूफान का सबसे ज्यादा असर ओडिशा देखने को मिलेगा। वैसे तो राज्य के कई इलाकों में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारीश हो रही है। MD ने ओडिशा के इन सात जिलों मयूरभंज, कटक, जाजपुर, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर में भारी से भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
ट्रेनों को जंजीरों से बांधा गया
इससे जुड़ा एक वीडियों भी सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शालीमार रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को तेज रफ्तार हवाओं से फिसलने से बचाने के लिए चेन और ताले की मदद से रेलवे ट्रैक से बांधा गया।#WATCH | 'Cyclone Dana' | Howrah, West Bengal: As a precautionary measure, trains at the Shalimar railway station were tied to the railway track with the help of chains and locks to keep the trains from sliding away due to strong winds. pic.twitter.com/kEIpx0ILTi
— ANI (@ANI) October 23, 2024