सोने-चांदी की दामों में आया अचानक बड़ा उछाल, जानें आज की 24K गोल्ड की रेट..?

Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच एक बार फिर सराफा मार्केट में तेजी देखने को मिली हैं। इस जंग के दौरान पूरी दुनिया का शेयर बाजार क्रैश नज़र आ रहा था।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-31 14:44 GMT

Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच एक बार फिर सराफा मार्केट में तेजी देखने को मिली हैं। इस जंग के दौरान पूरी दुनिया का शेयर बाजार क्रैश नज़र आ रहा था। लेकिन मंगलवार को एक बार फिर सोने-चांदी की रेट में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली हैं। आज MCX कारोबार में सोने में 2 हज़ार और चांदी में 8 हज़ार रूपये की तेजी दिखाई दी।

8 हज़ार रूपये महंगी हुई चांदी

मंगलवार को MCX पर सोने-चांदी की कीमत में काफी बढ़ोतरी देखें को मिली है। चांदी की कीमत में काफी तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को मार्केट की शुरुआत में चांदी की कीमत में प्रति किलो 8 हज़ार से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। फिलहाल एक किलो चांदी के भाव 2,30,000 से बढ़कर 2,38,000 लाख तक पहुंच गए हैं। इससे दो दिन पहले चांदी के भाव 2.20 लाख प्रति किलो तक पहुंच गए थे।

सोने में भी बड़ा उछाल

चांदी की कीमत के साथ सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिल रही हैं। मंगलवार को MCX पर सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 2 हज़ार रूपये तक बढ़ गए। फिलहाल 10 ग्राम सोने के भाव की बात करें तो सराफा बाजार में अब 24K सोने के भाव 1.49 लाख को पार कर गए हैं। इससे पहले मंगलवार को यह भाव 1.47 लाख के करीब था। ऐसे में सोने की कीमत में शुरूआती ट्रेड में काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही हैं।

Tags:    

Similar News