Braj Ki Holi List 2024: कृष्ण की नगरी में शुरू हुआ होली का उत्सव, देखें ब्रज होली के कार्यक्रम की पूरी लिस्ट
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Braj Ki Holi List 2024: पूरे देश में होली का त्यौहार बड़े ही (Braj Ki Holi List 2024) हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लेकिन भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा वृदांवन में होली का एक अलग ही उत्साह देखा जाता है। मथुरा में होली का यह उत्सव 40 दिनों तक मनाया जाता है और इस उत्सव की शुरूआत हर साल बसंत पंचमी के दिन से होती है। इस साल बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी को मनाया गया था। इस उत्सव से जुड़ी मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन सर्वप्रथम बांके बिहारी की पूजा अर्चना की जाती है और फिर उन्हें गुलाल का टीका लगाया जाता है जिसके बाद से इस उत्सव की शुरूआत मानी जाती हैं। अगर आप भी इस उत्सव में शामिल होने वाले है तो आइए जानते है ब्रज में कब और कौन कौन सी होली खेली जाएगी। 17 मार्च 2024, रविवार - 17 मार्च को नंदगांव में फाग आमंत्रण उत्सव का आयोजन किया जाएगा और बरसाना में लड्डू की होली की खेली जाएगी। 18 मार्च 2024, सोमवार - 18 मार्च को नंदगांव के नंद भवन में लट्ठमार होली खेली जाएगी। 19 मार्च 2024, बुधवार - 19 मार्च को नंदगांव के नंद भवन में लट्ठमार होली खेली जाएगी। 20 मार्च 2024, बुधवार - 20 मार्च को वृन्दावन में रंगभरी एकादशी के दिन वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली खेली जाएगी। 21 मार्च 2024, गुरूवार - 21 मार्च को बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली और गोकुल में छड़ीमार होली खेली जाएगी। 22 मार्च 2024, शुक्रवार - गोकुल होली मनाई जाएगी और साथ ही रमण रेती दर्शन किए जाएंगे। 24 मार्च 2024, रविवार - होलिका दहन किया जाएगा। 25 मार्च 2024, सोमवार - पूरे ब्रज में होली का उत्सव मनाया जाएगा और रंग व गुलाल से होली खेली जाएगी। 26 मार्च 2024, मंगलवार - इस दिन दाऊजी हुरंगा का आयोजन किया जाएगा। 30 मार्च 2024, शनिवार - इस दिन रंगनाथ जी मंदिर में रंग पंचमी होली खेली जाएगी। 02 अप्रैल 2024,मंगलवार - वृंदावन में रंगजी मंदिर में होली उत्सव होगा।