Bollywood: अजय देवगन के साथ बॉलीवुड में एंट्री करेंगे महेंद्र सिंह धोनी ? जानिए Viral Photo का सच
Bollywood: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। फिल्म 'दृश्यम 2' के बाद अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी फिल्म 'औरों में कहां दम था' के जरिए दर्शकों से रूबरू होगी। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है. इस बीच अजय की महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. अजय देवगन और महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर वायरल होने के बाद दोनों के एक साथ फिल्म में काम करने की चर्चा शुरू हो गई. लेकिन अजय और धोनी कोई फिल्म नहीं कर रहे हैं. अजय और महेंद्र की फोटो में दोनों बेहतरीन पोज देते नजर आ रहे हैं.
जानिए अजय-धोनी की वायरल फोटो का सच... (Ajay Devgn Ms Dhoni Viral Photo)
अजय (Bollywood) और महेंद्र सिंह की वायरल फोटो 2020 की है। अजय ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "क्रिकेट और सिनेमा...वह धर्म है जो हमारे देश को एकजुट करता है।" अजय उस वक्त फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का प्रमोशन कर रहे थे। इस फिल्म में अजय ने तानाजी मालुसरे का किरदार निभाया है। काजोल ने उनकी पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे की भूमिका निभाई।Cricket and Films ... the uniting religion of our country @msdhoni pic.twitter.com/yMlEBKZk63
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 9, 2020