Bollywood: अब सिनेमघरों में 24×7 चलेंगे Animal मूवी के शो, फैंस को ऑन स्क्रीन खूब पसंद आ रहे रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना
Animal: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल सिनेमाघरों में दमदार प्रदर्शन कर रही है। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है. फिल्म (Animal) के टीजर और ट्रेलर को देखने के बाद लोगों में इसे लेकर काफी उत्सुकता थी. जब फिल्म रिलीज हुई तो इसे काफी पसंद किया गया। फिल्म ने सिर्फ भारत में पांच दिनों में 282.96 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. जल्द ही ये फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. अब जो खबर आई है वह दर्शकों के लिए खुशखबरी लेकर आई है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म के शो बढ़ने वाले हैं. कहा जा रहा है कि सिनेमाघर मालिक दर्शकों की देर रात के शो की मांग को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म 24×7 चलने वाली है, जिसमें देर रात का शो 2 बजे तक और सुबह का शो सुबह 5:30 बजे तक होगा। कहा जा रहा है कि मुंबई के सिनेमाघरों में देर रात 1 और 2 बजे के शो के अलावा सुबह 5.30 बजे के शो भी शुरू हो रहे हैं. जबकि पीवीआर ओबेरॉय मॉल और पीवीआर सिटी मॉल 12:30 बजे और 1:05 बजे शो जोड़ रहे हैं। वहीं, दिल्ली और हैदराबाद में 11 और 11:40 बजे शुरू होने वाले शो तेजी से भर रहे हैं। यह भी पढ़ें – Arjan Vailly Song: सिख वॉरियर अर्जुन सिंह से जुड़ा है एनिमल का गाना ‘अर्जन वैली’, किया था ये बहादुरी का काम
The Biggest Non - Holiday Tuesday! 🔥#AnimalHuntBegins #BloodyBlockbusterAnimal #AnimalInCinemasNow #AnimalTheFilm #AnimalHuntBegins Book Your Tickets 🎟️ https://t.co/kAvgndK34I#AnimalInCinemasNow #AnimalTheFilm @AnimalTheFilm @AnilKapoor #RanbirKapoor… pic.twitter.com/hfLxrsvJ15
— Animal The Film (@AnimalTheFilm) December 6, 2023