बॉबी देओल ने पिता धर्मेंद्र के बारे में की बात, बोले- 'पापा ने अपने तरीके से जी लाइफ, मां ने हमेशा किया सपोर्ट'
हाल ही में, बॉबी देओल ने अपने पिता व दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के संघर्षों को याद किया। साथ ही बताया कि उन्होंने हमेशा आत्मनिर्भर जीवन जिया है।
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने फिल्म 'एनिमल' से धमाकेदार वापसी की थी, जो उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक बन गई। फिल्म में उनके नेगेटिव रोल को काफी पसंद किया गया था। उनकी इस शानदार सफलता से उनका पूरा परिवार खुश था। खैर, अपने एक हालिया इंटरव्यू में बॉबी देओल ने अपने पैरेंट्स के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। इतना ही नहीं, बॉबी ने कहा कि उनके पिता ने काफी संघर्ष भी किया है, लेकिन हमेशा एक आत्मनिर्भर जीवन जिया है। बॉबी कहते हैं, “पापा ने अपने जीवन में कई कठिन दौर और संघर्ष देखे, लेकिन उन्होंने हमेशा एक संतोषजनक और आत्मनिर्भर जीवन जिया। पापा को कभी इस बात से फर्क नहीं पड़ा कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने हमेशा जमीन से जुड़े रहकर खुद के प्रति ईमानदार बने रहने का रास्ता चुना। मेरे पापा ने कभी भी अपने फैंस से एक स्टार के तौर पर मुलाकात नहीं की, बल्कि हमेशा एक इंसान के तौर पर मिले। पापा ने लोगों के लिए बहुत कुछ किया है। देओल परिवार की इस कामयाबी में घर की महिलाओं का पूरा सपोर्ट रहा है।''