दुनिया की सबसे बड़ी पोलिटिकल पार्टी BJP को जल्द मिलने वाला है अपना नया अध्यक्ष, 20 जनवरी तक घोषित हो सकता है नाम
बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जनवरी में हो सकता है 15 जनवरी तक नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, और फिर 20 जनवरी तक नए अध्यक्ष का नाम घोषित किया जा सकता है।
दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी को अब जल्द अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। पार्टी से आ रहीं ख़बरों के मुताबिक, 15 जनवरी तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नॉमिनेशन पूरा हो जाएगा। इसके बाद यानी 20 जनवरी तक पार्टी का नया अध्यक्ष घोषित किया जा सकता है। 15 जनवरी तक जिला स्तर पर चुनाव पूरे हो जाएंगे, और फिर 17-18 जनवरी तक आधे प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होगा। साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की नियुक्ति भी की जाएगी, जो अध्यक्ष के चुनाव में शामिल होंगे. बता दें तीन दिन पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में पार्टी के महासचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस बैठक में नड्डा ने अलग-अलग राज्यों में अध्यक्ष पद के चुनाव प्रक्रिया की जानकारी ली। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बारे में 30 दिसंबर को एक राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जा सकती है। जिसमे आगे की प्रक्रिया की नीति तैयार होगी।