राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। BJP CEC MEETING: भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा कर प्रत्याशियों पर लगभग मोहर लगाने को तैयार है। कई बार मंथन करने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी की सीईसी यानि केन्द्रीय चुनाव कमेटी (BJP CEC MEETING) की दिल्ली में देर रात मीटिंग में पूरे देश भर से भाजपा के बड़े नेता पहुंचे। इन नेताओं में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी पहुंचे। https://twitter.com/BJP4India/status/1763273098500141361
सीईसी की मीटिंग में कौन कौन आए दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में हो रही भारतीय जनता पार्टी (BJP CEC MEETING) की केंद्रीय चुनाव कमेटी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, वर्तमान राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगीनाथ, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मीटिंग में पहुंचे। भाजपा की इस मीटिंग में अलग अलग राज्यों में तय किए गए प्रत्याशियों पर मंथन हो रहा है। जिसमें सभी की राय और उनका समर्थन प्रत्याशी को तय करने में मदद करेगा। https://twitter.com/ANI/status/1763247110839836985?t=ED1j3F5QmzuAtUf9EWpmng&s=08
100 प्रत्याशी इस बार, भाजपा का लक्ष्य 400 पार इस मीटिंग के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि 100 प्रत्याशियों के लगभग (BJP CEC MEETING) नामों पर सहमती बनने के बाद मोहर लग जाएगी। जिसमें सबसे पहले बड़े नामों का ऐलान होना तय माना जा रहा है। हालांकि इस बार भाजपा के सभी नेता छोटे – बड़े मंचों पर दावा कर रहे हैं की भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। इसलिए मंथन इस बार पर भी निर्धारित होगा की जिताऊ प्रत्याशी को ही टिकट दी जाए। टिकट वितरण का एकमात्र क्राइटेरिया यही माना जा रहा है। इस पहली लिस्ट में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम तो फ़ाइनल ही माना जा रहा है। https://twitter.com/ANI/status/1763256365806498089?t=7Y481NTwqtSo3rTga1KxCw&s=08
पहली लिस्ट की प्रबल संभावनाएं पहली लिस्ट में प्राथमिकता पर भाजपा के दिग्गज नेताओं का नाम (BJP CEC MEETING) आने की संभावनाओं का बाज़ार गरम है। 2019 की पहली लिस्ट में भी नरेंद्र मोदी और अमित शाह का नाम शामिल था। उसी तर्ज पर इस बार भी लिस्ट तैयार बताई जा रही है। जिसमें नरेंद्र मोदी, जो वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे, इसके बाद गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह का नाम सबसे ऊपर माना जा रहा है। इसके अलावा भी हर राज्य की कुछ सीटों पर प्रत्याशियों का चयन कर जनता का रुख और दूसरी पार्टियों की मंशा जानने की भी कोशिश रहेगी। भाजपा की इस लिस्ट का इंतज़ार दूसरी राजनैतिक पार्टियों को भी उतनी ही है जितनी जनता और भाजपा के सदस्यों और कार्यकर्ताओं को है। https://twitter.com/AHindinews/status/1763252532116066596
महिला कैंडिडैट का वादा भी होगा पूरा महिलाओं को राजनीति में वरीयता देने की बात हमेशा भाजपा (BJP CEC MEETING) आलाकमान करता आया है। इस बात को भाजपा खुद के खेमे से शुरुआत करने से नहीं चूकेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा इस बार दूसरे राजनैतिक दलों के मुक़ाबले सबसे ज्यादा महिला प्रत्याशियों को टिकट देगी। भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को इस बार भाजपा आलाकमान से ज्यादा उम्मीद है। इस बैठक में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी के नाम पर भी मंथन होना तय है। लोकसभा चुनाव में महिलाओं को उतार कर नयी रीत स्थापित करने का काम इस बार भाजपा करेगी। भाजपा के कई नेताओं ने 33 प्रतिशत अधिक महिलाओं को मैदान में उतारने की बात का जिक्र किया था। https://twitter.com/AHindinews/status/1763202397604638874
नए चेहरों पर लगेगा दाव राजस्थान के पहली बार के विधायक भजन लाल शर्मा के मुख्यमंत्री (BJP CEC MEETING) बनने के बाद से ही कार्यकर्ताओं और पहली पंक्ति के बाद वाले नेताओं में उम्मीदों की बारिश हो गयी थी। उन्हीं उम्मीदों के साथ ये भी माना जा रहा है कि कई सीटों पर भाजपा नए चेहरों को उतार सकती है। जीत का मंत्र तो भाजपा आलाकमान और सेलिब्रिटी नेताओं की जन सभाओं, रैलियों से तय हो ही जाना है। इसके अलावा भी पार्टी की सभाओं में भी नए लोगों को मैदान में उतारने पर लगातार चर्चा चल रही है। कई ऐसे नामों पर भी मंथन होना है जो पहली बार लोकसभा चुनाव के मैदान में कदम रखेंगे। https://twitter.com/ANI/status/1763301562737209803
यह भी पढ़े: DOLLY CHAIWALA: 'डॉली' चाय के दीवाने हैं बिल गेट्स!, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो वायरल... OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।