BCCI ने चौंकाया, अचानक जारी किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, सिर्फ 4 खिलाड़ी पहुंचे A+ ग्रेड में
BCCI Central Contracts Full List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 ks बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को 2024-25 सत्र के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट और खिलाड़ी रिटेनरशिप की घोषणा की। 34 खिलाड़ी बीसीसीआई का अनुंबध पाने में कामयाब हुए, जिसमें टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20I फॉर्मेट से संन्यास लेने के बावजूद ग्रेड ए+ में अपना स्थान बनाने में कामयाब हुए। रोहित और कोहली के अलावा,(BCCI Central Contracts Full List) जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को भी ग्रेड ए+ अनुंबध में नामित किया गया है। श्रेयस अय्यर और ईशान किशन पिछले साल घरेलू मैचों में अनुपस्थिति के कारण लिस्ट से बाहर होने के बाद सेट्रल कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में वापस आ गए हैं।
ए प्लस ग्रेड में 4 खिलाड़ी... रोहित, विराट, बुमराह, जडेजा शामिल
बीसीसीआई ने ए प्लस ग्रेड में 4, ए ग्रेड में 6, बी ग्रेड में 5 और सी ग्रेड में कुल 19 खिलाड़ी शामिल किए हैं। ए प्लस ग्रेड में कप्तान रोहित शर्मा, बल्लेबाज विराट कोहली, गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का नाम शामिल है। रोहित, विराट और जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया हुआ है, बावजूद इसके बोर्ड ने उनको टॉप क्लास ग्रेड में रखा है। जसप्रीत बुमराह एकमात्र खिलाड़ी टॉप ग्रेड में हैं, जो इस समय भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं। BCCI ने 2023-24 के लिए 30 खिलाड़ियों के साथ करार किया था। पिछली बार भी विराट, रोहित, बुमराह और जडेजा ही ए प्ल ग्रेड का हिस्सा थे। इस बार ग्रेड सी में चार अतिरक्त खिलाड़ियों को जोड़ा गया है, जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में भारत के लिए टेस्ट, वनडे या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेली है। बीसीसीआई ने पिछली बार कुछ तेज गेंदबाजों को बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट दिया था, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं है।🚨 𝗡𝗘𝗪𝗦 🚨
BCCI announces annual player retainership 2024-25 - Team India (Senior Men)#TeamIndia Details 🔽https://t.co/lMjl2Ici3P pic.twitter.com/CsJHaLSeho — BCCI (@BCCI) April 21, 2025