Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन स्टूडेंट जरूर करें ये उपाय, ज्ञान और बुद्धि में होगी वृद्धि
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी का पर्व हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि (Basant Panchami 2024) को मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन ज्ञान, संगीत, कला, बुद्धि, और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन लोग मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त करने और अपने जीवन में अज्ञानता को दूर करने के लिए मां शारदा की विधि विधान के साथ पूजा करते है। माना जाता है कि जो भी साधक सच्चे मन, कर्म और वचन से शुद्ध होकर मां सरस्वती की आराधना करता है उसे मां का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होता है और ज्ञान व विद्या की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अगर आपके घर में कोई ऐसा बच्चा है जिसका पढ़ाई में मन नहीं लगता या प्रयास करने के बाद भी मनचाही सफलता हासिल नहीं होती तो ऐसे बच्चों को बसंत पंचमी के दिन कुछ उपाय करने चाहिए। तो आइए जानते है क्या है वो उपाय:— 2. पढ़ाई में एकाग्रता लाने के लिए बसंत पंचमी के दिन कुछ वास्तु उपायों को भी अपनाएं। वास्तु के अनुसार अपने कमरे में या फिर स्टडी रूम में पढ़ाई की टेबल को दीवार से बिल्कूल ही चिपका ना रखे और किताबों के लिए अलमारी पूर्व या उत्तर दिशा में ही बनवाएं। 3. बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की प्रतिमा को अपने स्टडी रूम में पूर्व दिशा में ही लगाए। इससे बच्चों की बुद्धि में वृद्धि होती है और उनकी याद करने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है। 4. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस बात का खास ध्यान रखें कि बच्चे का स्टडी रूम कभी भी शौचालय के पास में ना हो। माना जाता है कि शोचालय से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा से बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लग पाता। बसंत पंचमी के दिन आप इसमें कुछ बदलाव कर सकते है। 5. बसंत पंचमी के दिन किसी जरूरतमंद बच्चे को शिक्षा से जुड़ी हुई चीजें जरूर दान करें। 6. बसंत पंचमी के दिन बच्चों को अपने किताबों में मोरपंख जरूर रखना चाहिए। माना जाता है कि मोरपंख रखने से बच्चों में एकाग्रता बढ़ती है। अगर आपका बच्चा पढ़ाई से बार बार मन चुराता है या फिर उसका पढ़ाई में मन ही नहीं लगता । तो ऐसे में बसंत पंचमी के दिन बच्चें के हाथ से मां सरस्वती को पीले रंग के फल अर्पित करवाएं और साथ ही मां सरस्वती की मूर्ति या प्रतिमा स्टडी टेबल के पास रख दे।