Banke Bihari Mandir: क्यों लगाया जाता है बांके बिहारी मंदिर में बार-बार पर्दा ? जानें इसके पीछे का रहस्य
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Banke Bihari Mandir: उत्तर प्रदेश में मथुरा वृंदावन (Banke Bihari Mandir) को सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। मान्यता है कि इस स्थान पर त्रेतायुग में स्वयं राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। वृंदावन में स्थित बांके बिहारी जी का मंदिर पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। बांके बिहारी के दर्शन के लिए इस दिव्य मंदिर में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते है। इस मंदिर से जुड़े कई ऐसे रहस्य है जिसके बारे में आज भी काफी कम लोग जानते है। अगर आपने कभी गौर किया हो तो बांके बिहारी जी के मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन हमेशा टुकड़ों में ही कराए जाते है और दर्शन के दौरान बांके बिहारी के आगे बार बार पर्दा डाला दिया जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि दर्शन करते समय श्रद्धालु ज्यादा समय तक बांके बिहारी को देख ना सके। लेकिन ऐसा क्यों किया जाता है? क्या आपने कभी ऐसा सोचा है। तो चलिए आज हम आपको बताते है इसके पीछे छिपे रहस्य के बारे में:- एक पौराणिक कथा के अनुसार बांके बिहारी मंदिर में 400 साल पहले से ऐसा नहीं किया जाता था। उस समय श्रद्धालु जितनी देर चाहे उतनी देर तक भगवान के दर्शन कर सकते थे और उन्हें एकटक निहार सकते थे। एक बार एक निसंतान विधवा वृद्धा मंदिर में बांके बिहारी के दर्शन के लिए आई और दर्शन के दौरान वह एकटक बांके बिहारी को देखती ही रही। इस दौरान वह सोचने लगी कि काश उनका भी श्रीकृष्ण जैसा एक संतान होता। यह सोच कर वह रोने लगी और दर्शन करके वापस घर आ गई। कहा जाता है कि बांके बिहारी उस वृद्धा का दुख दूर करने के लिए उसके पास घर पर चले गए।