Bajaj Housing Finance IPO Allotment Status: क्या शेयर मिले या नहीं? ऐसे कैसे चेक करें
Bajaj Housing Finance IPO Allotment Status: आज, 12 सितंबर 2024 को, बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों का अलॉटमेंट (bajaj housing finance ipo allotment) तय होने की संभावना है। इस आईपीओ ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। भारत में इस समय तक का सबसे बड़ा आईपीओ ₹6,560 करोड़ का है, जिसे अभूतपूर्व ₹4 लाख करोड़ से ज्यादा की सब्सक्रिप्शन राशि प्राप्त हुई है। यह सब्सक्रिप्शन रेट खासकर संस्थागत और गैर-संस्थागत निवेशकों की मजबूत मांग के चलते पहुंचा है।
Bajaj housing finance ipo ने तोड़े कई रिकॉर्ड
इससे पहले कोल इंडिया लिमिटेड (2008) और मुंद्रा पोर्ट (2007) के आईपीओ ने सब्सक्रिप्शन के मामले में 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार किया था। अब बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने इन रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ते हुए नया मील का पत्थर स्थापित किया है।Bajaj housing finance ipo के सब्सक्रिप्शन डिटेल्स
11 सितंबर 2024 को, आईपीओ के लिए आवेदन की अंतिम तिथि थी। इस दिन, बजाज हाउसिंग फाइनेंस (bajaj housing finance share price) के आईपीओ को 63.61 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया। बीएसई और एनएसई दोनों पर शाम 7 बजे तक, 72.75 करोड़ शेयरों की तुलना में 4,628 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई थीं।-
नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए निर्धारित हिस्से को 41.51 गुना सब्सक्राइब किया गया।
-
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के कोटे को 209 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला।
-
रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RIIs) के कोटे को भी 7 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया।