बदलापुर कांड: आरोपी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'बेटे की हत्या बड़ी साजिश...'
महाराष्ट्र के बदलाापुर में यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी अक्षय शिंदे की मौत पर उसकी मां अल्का शिंदे ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी की मां ने महाराष्ट्र पुलिस द्वारा अक्षय की मौत के कारणों के बारे में किए गए दावों का खंडन किया है।
महाराष्ट्र के बदलाापुर में यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी अक्षय शिंदे की मौत पर उसकी मां अल्का शिंदे ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी की मां ने महाराष्ट्र पुलिस द्वारा अक्षय की मौत के कारणों के बारे में किए गए दावों का खंडन किया है और कहा कि उसके बेट को बड़ी साजिश के तहत मारा गया। बता दें कि सोमवार शाम जब आरोपी अक्षय शिंदे को पुलिस गाड़ी में तलोजा जेल से अपने साथ ले जा रही थी। इसी दौरान उसने रिवॉल्वर छीन कर पुलिस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस के एक अधिकारी भी घायल हो गए। वहीं जवाबी कार्रवाई में अक्षय को भी गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। testing[/caption] गौरतलब है कि महाराष्ट्र के बदलापुर में 12 और 13 अगस्त को एक स्कूल में सफाईकर्मी द्वारा दो छोटी बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। यौन उत्पीड़न का खुलासा तब हुआ जब बच्चियों ने इस बारे में अपने माता-पिता को बताया। इस मामले में स्कूल के एक सफाई कर्मचारी अक्षय शिंदे को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, बच्चियों के साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटना सामने आने के बाद इसके विरोध में आम लोग सड़कों पर उतर आए थे। प्रदर्शनकारियों ने करीब 10 घंटे तक बदलापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक को जाम कर दिया था। ये भी पढ़ेंः बदलापुर कांड: आरोपी अक्षय शिंदे की पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मौत, रिवॉल्वर छीनकर की थी फायरिंग