Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को मनाया जाता है बड़ा मंगल, जानें तिथि और मुहूर्त
बड़ा मंगल विशेष रूप से उत्तर भारत में बहुत धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है।
Bada Mangal 2025: बड़ा मंगल हिंदू महीने ज्येष्ठ में हर मंगलवार को मनाया जाने वाला एक विशेष पर्व है। यह पर्व भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित है। बड़ा मंगल ज्येष्ठ में पड़ने वाले सभी मंगलवार को मनाया जाएगा। बड़ा मंगल (Bada Mangal 2025) उत्तर प्रदेश खास तौर पर लखनऊ में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन पुरे लखनऊ में कोई भूखा नहीं सो सकता है। जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जाता है।
-सरसों के तेल से भरा दीया जलाएं और इसे मूर्ति के सामने रखें। -प्रसाद के रूप में बूंदी के लड्डू, केले या गुड़ चढ़ाएं। -भक्ति के साथ हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या अन्य हनुमान मंत्रों का पाठ करें। -घंटियां बजाकर हनुमान आरती करके पूजा का समापन करें। -परिवार और मेहमानों के बीच प्रसाद बाँटें। -यदि संभव हो तो दान के कार्य के रूप में भंडारे में भाग लें या उसका आयोजन करें। यह भी पढ़ें: Buddha Purnima 2025: इस दिन है बुद्ध पूर्णिमा, जानें क्यों मनाया जाता है यह पर्व