Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को, जानें सोना खरीदने का सही मुहूर्त

मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया सौभाग्य एवं सफलता प्रदान करती है। इस दिन सोना खरदीने का विधान है।

Update: 2026-04-06 12:24 GMT

Akshay Tritiya 2026: हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यह वैशाख माह में शुक्ल पक्ष के तृतीया के दिन आता है। अक्षय शब्द का अर्थ कभी कम न होने वाला होता है। इसीलिये इस दिन कोई भी जप, यज्ञ, पितृ-तर्पण, दान-पुण्य करने का लाभ कभी कम नहीं होता तथा व्यक्ति को सदैव प्राप्त होता रहता है। इस वर्ष अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी। हिन्दु पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रेता युग का आरम्भ अक्षय तृतीया के दिन हुआ था।

मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया सौभाग्य एवं सफलता प्रदान करती है। इस दिन सोना खरदीने का विधान है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरदीने से भविष्य में अत्यधिक धन-समृद्धि प्राप्त होती है। अक्षय दिवस होने के कारण माना जाता है कि इस दिन ख़रीदे गए सोने का कभी क्षरण नहीं होगा तथा उसमे सदैव वृद्धि ही होती रहेगी।

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ समय 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे से अगले दिन 20 अप्रैल को सुबह 05:38 बजे तक है।

अक्षय तृतीया के साथ व्याप्त शुभ चौघड़िया मुहूर्त

प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक

अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - दोपहर 01:42 बजे से दोपहर 03:19 बजे तक

सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - शाम 06:32 बजे से रात 10:42 बजे तक

रात्रि मुहूर्त (लाभ) - भोर में 01:28 बजे से भोर 02:52 बजे तक, अप्रैल 20

उषाकाल मुहूर्त (शुभ) - सुबह 04:15 बजे से 05:38 बजे से, अप्रैल 20

अक्षय तृतीया का महत्व

अक्षय तृतीया को हिंदू परंपरा में सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। "अक्षय" शब्द का अर्थ है कभी न घटने वाला; यही कारण है कि इस दिन को स्थायी समृद्धि, सौभाग्य और सफलता लाने वाला माना जाता है। यह विशेष रूप से भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर को समर्पित है। इस दिन लोग पूजा-पाठ, दान-पुण्य, जप और शुभ खरीदारी करते हैं—विशेष रूप से सोना, चांदी और संपत्ति की।

ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर किया गया कोई भी शुभ कार्य, दान या आध्यात्मिक साधना अनंत आशीर्वाद और कई गुना अधिक पुण्य प्रदान करती है। यह दिन नई शुरुआत, धन-संपत्ति, सकारात्मकता और दैवीय कृपा से भी जुड़ा हुआ है।

Tags:    

Similar News