बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां हो रही सच? पहलगाम हमले से लेकर दुनिया की तबाही तक, दिख रहे ये बड़े संकेत

बाबा वेंगा की 2025 की भविष्यवाणियां हो रही सच? पहलगाम हमले, यूरोप में जंग, 2043 में इस्लामिक शासन और भूकंप के संकेतों ने मचाई हलचल। जानिए क्या है पूरा मामला।

Update: 2025-04-27 14:47 GMT
बाबा वेंगा का नाम तो सुना ही होगा! वो बल्गेरियाई भविष्यवक्ता, जिनकी भविष्यवाणियां आज भी लोगों को हैरान करती हैं। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस हमले ने बाबा वेंगा की उन भविष्यवाणियों को फिर से चर्चा में ला दिया है, जिनमें उन्होंने दुनिया के सर्वनाश की बात कही थी। कुछ लोग तो ये भी कह रहे हैं कि पहलगाम हमला उनकी भविष्यवाणी का हिस्सा था। बाबा वेंगा ने 2025 से लेकर 2043 तक की कई डरावनी बातें कही थीं, और अब उनके ये संकेत धीरे-धीरे सच होते दिख रहे हैं। आइए, बताते हैं कि आखिर क्या थी उनकी भविष्यवाणियां और क्यों हो रही है इतनी हलचल।

2025 में यूरोप में जंग का खतरा

बाबा वेंगा ने कहा था कि 2025 में यूरोप में एक बड़ा संघर्ष शुरू होगा, जो दुनिया की तबाही की शुरुआत होगा। उनका दावा था कि इस जंग में बहुत सारे लोग मारे जाएंगे और दुनिया हाहाकार मच जाएगा। अब देखिए न, डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रेड वॉर की बातें शुरू हो गई हैं। कई यूरोपीय देश, जो पहले अमेरिका के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते थे, अब ट्रंप की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि अगर ये तनाव ऐसे ही बढ़ता रहा, तो यूरोप में हालात बिगड़ सकते हैं। महंगाई आसमान छू सकती है और दुनिया भर में कोहराम मच सकता है।

2043 तक इस्लामिक शासन की भविष्यवाणी

बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी है, जो लोगों को डरा रही है। उन्होंने कहा था कि 2043 तक दुनिया में इस्लामिक शासन कायम हो जाएगा। कुछ लोग पहलगाम हमले को इसी से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि ये भविष्यवाणी शायद पाकिस्तान से जुड़ी हो। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। दोनों देशों की सीमाओं पर सैन्य संघर्ष की आशंका बढ़ रही है। अगर ये टकराव और गहरा हुआ, तो हालात बहुत खराब हो सकते हैं। एशिया में पहले से ही तनाव का माहौल है, और ये भविष्यवाणी इसे और डरावना बना रही है।

भूकंप और सुनामी का डर

बाबा वेंगा ने प्राकृतिक आपदाओं को लेकर भी चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि 2025 में दुनिया भर में भूकंप और दूसरी आपदाएं बढ़ेंगी। हाल के महीनों में ये संकेत साफ दिख रहे हैं। म्यांमार में कुछ दिन पहले आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई, जिसमें कई लोगों की जान गई। सिर्फ यही नहीं, जापान की एक भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी, जिन्हें 'जापानी बाबा वेंगा' भी कहा जाता है, ने जुलाई 2025 में जापान में भयानक सुनामी की भविष्यवाणी की है। अगर ये सच हुआ, तो इसका असर न सिर्फ जापान, बल्कि कई एशियाई देशों पर पड़ सकता है।

कौन थीं बाबा वेंगा?

बता दें, बाबा वेंगा एक अंधी बल्गेरियाई महिला थीं, जिनका असली नाम वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा था। 12 साल की उम्र में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां इतनी सटीक थीं कि लोग उन्हें 'बाल्कन की नास्त्रेदमस' कहने लगे। 9/11 हमला, सोवियत संघ का टूटना, 2004 की सुनामी जैसी कई घटनाएं उनकी भविष्यवाणियों से जुड़ी बताई जाती हैं। 1996 में उनकी मौत हो गई, लेकिन उनकी बातें आज भी लोगों को डराती और सोचने पर मजबूर करती हैं। ये भी पढ़ें:कहां है 'मोदी बंकर'? पहलगाम हमले के बाद फिर से खोला गया ताला, जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

Similar News