Ramlala Jewelry: रामलला ने सिर से पांव तक पहने है 17 आभूषण, जानें इनकी खासियत
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)।Ramlala Jewelry: अयोध्या के राम मंदिर (Ramlala Jewelry) में बरसों के इंतजार के बाद सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जब रामलला की पहली झलकियां सामने आई तो श्रीराम के दिव्य दर्शन से सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। रामलला को खास तरह के आभूषण पहनाए गए है। जिसकी वजह से उनका स्वरूप काफी आकर्षिक लग रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामलला को सिर के मुकुट से लेकर पैरो में सोने की पैजनियां से श्रृंगार किया गया। हर आभूषण की अपनी एक अलग खासियत है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा जानकारी के अनुसार रामलला के आभूषण रामायण, वाल्मीकि रामायण, अलवंदर स्तोत्रम और रामचरितमानस जैसे पौराणिक ग्रंथो पर रिसर्च और अध्ययन करने के बाद तैयार किए गए है। रामलला के इन आभूषणों को बदायूं के सर्राफ हरसहायमल श्यामलाल ज्वेलर्स द्वारा तैयार किया गया है। तो आइए जानते है रामलला के आभूषण और उनकी खासियत के बारे मेंः-
अपने महा प्रासाद में भगवान श्री रामलला जी दिव्य आभूषणों और वस्त्रों से सज्ज होकर विराजमान हैं।
इन दिव्य आभूषणों का निर्माण अध्यात्म रामायण, श्रीमद्वाल्मीकि रामायण, श्रीरामचरिमानस तथा आलवन्दार स्तोत्र के अध्ययन और उनमें वर्णित श्रीराम की शास्त्रसम्मत शोभा के अनुरूप शोध और अध्ययन… pic.twitter.com/mIhJuk2XNp — Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) January 22, 2024
रामलला की मूर्ति को इन खास आभूषणों से सजाया गया:-
रामलला के मस्तक पर छत्र
भगवान रामलला के प्रभामंडल के ऊपर एक छत्र लगाया है। यह छत्र सोने से बनाया गया है।मुकुट
रामलला के मुकुट में सबसे पहले भगवान सूर्य देव का चिन्ह बनाया गया है। क्योंकि श्रीराम सूर्यवंशी थे। यह मुकुट उत्तर भारतीय परम्परा के अनुसार सोने से बनाया गया है। इस मुकुट में हीरा,पन्ना और माणिक्य रत्नों का उपयोग किया गया है। मुकुट के दायीं ओर मोतियों की लड़ियां बनाई गई है और इसमें राष्ट्रीय पक्षी मोर को भी दिखाया गया है।कुंडल और कंठा
रामलला के कुंडल में मोर की आकृतियां बनाई गई है और इसे बनाने में भी हीरा,पन्ना और माणिक्य रत्नों का उपयोग किया गया है। इसके साथ ही रामलला को गले में सोने से बने अर्द्धचंद्राकार रत्नों से जड़ित कंठा पहनाया गया है। जिसके मध्य में सूर्यदेव बनाया गया है।रामलला तिलक
रामलला को माथे पर मंगल तिलक पहनाया गया है। इस तिलक में माणिक्य और हीरें जड़े हुए है।भए प्रगट कृपाला! pic.twitter.com/ARbwzYZ2SF
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) January 22, 2024