औरंगजेब की मजार खतरे में? मुगल वंशज ने UN को लिखा पत्र, कहा...तुरंत हो सुरक्षा के इंतजाम
Aurangzeb Tomb Controversy: औरंगजेब को लेकर चल रहा विवाद अभी तक देश में ही था लेकिन अब ये मामला संयुक्त राष्ट्र (UN) में पहुंच गया है। औरंगजेब के खानदान के वंशज ने कब्र की सुरक्षा को लेकर ने यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को चिट्ठी लिखी है। वर्तमान में औरंगजेब की कब्र प्राचीन स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों और अवशेष अधिनियम 1958 के तहत संरक्षित है। जिसका देखरेख ASI द्वारा किया जा रहा है। ( Aurangzeb Tomb Controversy )औरंगजेब के खानदान के वंशज याकूब हबीबुद्दीन ने यूएन को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में लिखा है कि ASI के अधिनियम के तहत ये कब्र स्मारक के रूप में संरक्षित है। इसके प्रावधानों के तहत स्मारक के आसपास किसी भी तरह का अनधिकृत निर्माण, बदलाव, तोड़फोड़, खुदाई या फिर किसी भी तरह की गतिविधि नहीं की जा सकती है। ASI के तहत संरक्षित स्मारक के आसपास किसी भी तरह की गतिविधि को अवैध माना जाएगा। साथ ही ये कानूनन दंडनीय माना जाएगा। चिट्ठी में लिखा की कब्र की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जानी चाहिए।
औरंगजेब की कब्र पर मचा बवाल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाबर वंश के शासक औरंगजेब की कब्र महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में है। जिसको लेकर बीते महीने नागपुर में हिंसा भड़की थी। दरअसल औरंगजेब को लेकर मामला तब भड़का जब छत्रपति संभाजी महाराज के ऊपर बनी फिल्म छावा रिलीज हुई। धीरे-धीरे मामला बढ़ता चला गया।याकूब हबीबुद्दीन तुसी का बड़ा दावा
यह भी पढ़ें: हाईवे भी बनेंगे हाईटेक! गडकरी ने बताया फैक्टरी में सड़क निर्माण का नया फॉर्मूला, जानिए कैसे…
यह भी पढ़ें: Indore Husband Murder: पति का मर्डर कराकर वीडियो कॉल पर बॉयफ्रेंड से बोली पत्नी, ‘काम हो गया जानू’!