Animal Box Office: रणबीर कपूर की फिल्म ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा, 'पठान', 'जवान' और 'दंगल' तक को छोड़ा पीछे
Animal Box Office: फिल्म 'Animal' को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं और रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने ये रिकॉर्ड 17 दिनों में बनाया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर की 'Animal' ने रिलीज के 17वें दिन भारत में सभी भाषाओं में लगभग 14.68 करोड़ रुपये (Box Office) का कलेक्शन किया है। ये फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं. आधिकारिक आंकड़े आने के बाद कुछ बदलाव हो सकते हैं. इसके साथ ही 'एनिमल' का कुल कलेक्शन 512.62 करोड़ रुपये हो गया है। खास बात यह है कि यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है। जिसमें अकेले हिंदी में फिल्म ने 450 करोड़ की कमाई की है और अन्य भाषाओं से फिल्म ने 50 करोड़ की कमाई की है. यह भी पढे़ं – Allu Arjun: ‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन ने ठुकराया करोड़ों का ऑफर ! ‘पुष्पा 2’ में शराब और पान ब्रांड के विज्ञापन का प्रचार नहीं करेंगे
#Animal remains invictus at the Box Office🪓🔥
Book your Tickets 🎟️https://t.co/kAvgndK34I#AnimalInCinemasNow #Animal #AnimalHuntBegins #BloodyBlockbusterAnimal #AnimalTheFilm @AnimalTheFilm @AnilKapoor #RanbirKapoor @iamRashmika @thedeol @tripti_dimri23@imvangasandeep… https://t.co/Pa5unxpQtz pic.twitter.com/Pn4S9G8Roe — Animal The Film (@AnimalTheFilm) December 17, 2023
'Animal' ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा
Box Office: Mega Blockbuster Animal Hits 500 Crore India Net In All Versions; Crosses 450 Crores In Hindi Alone#AnimalBoxOffice https://t.co/HW6lBS6drT
— Sacnilk Entertainment (@SacnilkEntmt) December 17, 2023