Ayodhya Ram Mandir : खुदाई के दौरान मिलें मंदिर, स्तंभ और बेशकीमती पत्थर, जानें राम मंदिर में खुदाई के दौरान क्या-क्या मिला...
Ayodhya Ram Mandir : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निमार्ण हो रहा है। राम मंदिर जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा और भक्त भी जल्दी ही रामलला के दर्शन कर सकेंगे। आपको बता दें कि राम मंदिर के निर्माण स्थल पर खुदाई के दौरान प्राचीन मंदिर के कुछ अवशेष मिले हैं जिसमें कई मूर्तियां और स्तंभ शामिल हैं। राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के ट्रस्ट के महासचिव चंपत रॉय ने इसके बारे जानकारी दी। यह अवशेष कितने साल पुराने है अभी इसका कोई अंदाजा नहीं है। यह मंदिर कब का है किस राजवंश से संबंध था इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है हालांकि सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि अवशेष गुर्जर प्रतिहार राजवंश की तरफ इशारा कर रहे हैं। अवशेषों को सहेज कर रख लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष। इसमें अनेकों मूर्तियाँ और स्तंभ शामिल हैं। pic.twitter.com/eCBPOtqE1W
— Champat Rai (@ChampatRaiVHP) September 12, 2023