Anant-Radhika Pre Wedding Nita Ambani Video: अनंत और राधिका की शादी से पहले नीता अंबानी ने बताया कि जामनगर में क्यों हो रही है शादी
Anant-Radhika Pre Wedding Nita Ambani Video: गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट के प्री वेडिंग फंक्शन के बीच (Anant-Radhika Pre Wedding Nita Ambani Video) रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत की शादी को लेकर अपनी दो इच्छाएं जाहिर की है और साथ ही उन्होंने जामनगर में ही प्री वेडिंग के फंक्शन करने की वजह भी बताई है। आइए जानते है नीता अंबानी की क्या है वो दो इच्छाएं :- गुजरात वह जगह है जहां से मैं आती हूं और जहां से अनंत के पिता मुकेश और उनके पिता ने रिफाइनरी की शुरूआत की थी। मैंने इस सूखे रेगिस्तान को एक हरे भरे जीववंत स्थान में परिवर्तन कर दिया और यही से मैंने अपने करियर की शुरूआत की है। नीता अंबानी ने बताया कि उनके तीनों बच्चों आकाश, ईशा और अनंत का पूरा बचपन जामनगर में ही बीता और मैं अपने बच्चों को परिवार के जड़ो से जोड़े रखना चाहती हूं। उन्होंने आगे कहा कि मुंबई में कारोबार की वजह से कई चीजें पीछे छूट गई थी जिसे मैं दुनिया से अवगत करवाना चाहती थी।। इसी वजह से से मैंने गुजराती कल्चर और पारपंरिक रीति रिवाजों के साथ अनंत और राधिका की प्री वेडिंग फंक्शन जामनगर में करने की योजना बनाई। बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट की शादी से पहले जामनगर में 14 मंदिरों का निर्माण करवाया है। दोनों की शादी से पहले गुजरात के जामनगर में 3 दिन का प्री वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया गया है। वीडियो में साइना ने पूरा टैंट रूम के अंदर का नजारा दिखाया जहां पर एक बड़ा बेडरूम तो वहीं मेहमानों के लिए स्पेशल ड्राइंग एरिया बनाया गया है। इसके अलावा टैंट में मेहमानों के लिए टीवी और हर तरह की सुविधाएं दी गई है। साइना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह भी पढ़े: Mukesh Ambani Nita Ambani Dance: प्री वेडिंग इवेंट के लिए इस गाने पर डांस रिहर्सल कर रहे हैं मुकेश-नीता अंबानी, वीडियो वायरल