Aliens in Brazil: ब्राज़ील की पहाड़ी पर दिखा एलियन! देखें वायरल वीडियो
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Aliens in Brazil: ब्राज़ील में कुछ लोगों द्वारा एलियंस (Aliens in Brazil) को देखने का दावा किया गया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ब्राज़ील की पहाड़ी की चोटी पर दो इंसानों जैसे जीव दिख रहे है। इससे फिर से लोगों के बीच में धरती पर एलियंस के आने की चर्चा होने लगी है। खबरों के अनुसार वीडियो में दिख रहे ये जीव 10 फुट लंबे है। इन जीवों को ब्राजील के तट से तीन किलोमीटर दूर एक द्वीप इल्हा डो मेल में देखा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार उस चोटी तक इंसानों का पहुंचना मुश्किल है।
इंसान नहीं एलियन:-
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पहाड़ी की चोटी पर जो जीव देखें गए वह इंसानों की तरह अपनी बाहों को घुमा और हाथों को हिला रहे थे। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों को इस बात पर यकीन नहीं है कि वह इंसान है। ये जीव पहाड़ी पर ऐसे खड़े थे जैसे वह लोगों पर नजर रख रहे हो। वहीं वायरल वीडियों में एक स्थानीय आदमी को कहते हुए सुना जा सकता है कि वहां एक व्यक्ति का होना बड़ी बात है। दूसरे व्यक्ति ने कहा उसके चलने का तरीका देखों, यह काफी अजीब है। इनका आकार को देखों...यह बहुत तेज है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं यूजर्स भी इस पर कई तरह के रिएक्शन दे रहे है। कुछ लोगों का मानना है कि यह एलियन ही है तो वहीं कुछ लोग इन जीवों को एलियन मानने से इंकार कर रहे है।Another claim of seeing “8-10 foot aliens” in a matter of days but this time it’s on tape Some hikers in Brazil took this video. Can anyone translate what they are saying? pic.twitter.com/sHLa00Lh7C
— Louis KC (@notlouisck) January 11, 2024