होटल में जलती जिंदगी! अजमेर हादसे में मां ने तीसरी मंजिल से फेंका बच्चा, 4 की मौत
Ajmer Hotel Fire: राजस्थान के अजमेर शहर का डिग्गी बाजार इलाका गुरुवार सुबह उस समय दहशत में डूब गया जब एक बहुमंजिला होटल आग की लपटों में घिर गया। इस भयावह हादसे में एक महिला, दो पुरुष और एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक, जान बचाने के लिए कई मेहमान खिड़कियों से कूद पड़े, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। (Ajmer Hotel Fire)जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रमुख डॉ. अनिल समारिया ने पुष्टि की कि चार लोगों की मौत दम घुटने और झुलसने के कारण हुई है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है, जिसकी मौत ने हादसे को और भी पीड़ादायक बना दिया है।
रास्ता संकरा, बचाव कार्य में परेशानी
होटल तक पहुंचने का रास्ता संकरा है। इसलिए बचाव कार्य में काफी परेशानी आ रही है। रेस्क्यू के दौरान कई पुलिस कर्मियों और दमकलकर्मियों की भी तबीयत बिगड़ गई है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद हैं। होटल पांच मंजिला है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।#WATCH | Ajmer, Rajasthan | A colossal fire broke out at Hotel Naaz in the Diggi Bazaar of Ajmer. Fire tenders, an ambulance, and the police have reached the spot. Five people have been rescued, including one child. pic.twitter.com/Bj2OHVRZFd
— ANI (@ANI) May 1, 2025