अजीत डोभाल ने पाकिस्तान में कैसे 7 साल तक छिपाई अपनी पहचान? जानिए उनकी दिलचस्प कहानी
एनएसए अजीत डोभाल से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है, जो पाकिस्तान से संबंधित है। उन्होंने पाकिस्तान की गलियों में कई साल मुसलमान के रूप में रहकर गुज़ारे थे।
आज, 20 जनवरी, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल का जन्मदिन है। 1945 में जन्मे अजीत डोभाल एशिया के सबसे सफल जासूसों में गिने जाते हैं। उनका नाम न सिर्फ खुफिया मिशनों में बल्कि केंद्रीय शासन में भी एक शक्तिशाली शख्स के रूप में लिया जाता है। उनसे जुड़ा एक रोचक किस्सा पाकिस्तान से भी है। बताया जाता है कि उन्होंने वहां कई सालों तक मुसलमान बनकर पाकिस्तान की गलियों में अपनी पहचान छिपाए रखी और देश के लिए खुफिया जानकारी जुटाई। अजीत डोभाल की यह बहादुरी और देशभक्ति आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय है। एक शख्स ने अजीत डोभाल से कहा, "तुम झूठ बोल रहे हो, तुम हिंदू हो।" इस पर डोभाल ने इंकार कर दिया। उसने फिर कहा, "मुझे पता है कि तुम हिंदू हो, क्योंकि तुम्हारे कान छेदे हुए हैं।" तब डोभाल ने बताया, "मैं बाद में धर्म बदल चुका हूं।" लेकिन वह शख्स नहीं माना और बोला, "तुमने धर्म नहीं बदला है।" फिर उसने डोभाल को सलाह दी, "तुम्हें प्लास्टिक सर्जरी करवा लेनी चाहिए, नहीं तो यहां परेशानी हो सकती है।" इसके बाद डोभाल ने सर्जरी करवाई, लेकिन फिर भी उनके कान में हल्का सा छेद दिखाई देता है।