लखनऊ के बाद अब मेरठ हत्याकांड.... बेड के अंदर बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मिली लाश
मेरठ में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या ने सबको चौंका कर रख दिया है। पुलिस को 3 बच्चियों समेत 5 लोगों के शव बेड के अंदर से मिले हैं।
लखनऊ हत्याकांड को अभी 10 दिन भी नहीं बीता.... मेरठ हत्याकांड ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। बता दें कि मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सुहेल गार्डन में गुरुवार को एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजकर मामले की जांच कर रही है।
हत्या के बाद शव को रखा बेड के अंदर
बता दें कि मेरठ हत्याकांड में हत्यारे ने जिन 5 लोगों की हत्या की है, उनमें से 4 शव को घर के बेड़ के अंदर रखा था, जबकि एक शव बाहर मिला है। पुलिस ने शुरूआती जांच में बताया है कि हत्यारे ने पति और पत्नी के साथ ही उनके तीन बच्चों की हत्या कर दी है। मरने वाले शख्स की पहचान मोइन चिनाई के तौर पर हुई है, जो चिनाई मिस्त्री का काम करता था। वहीं मरने वाली औरत उसकी पत्नी है, जिसकी पहचान आसमा के तौर पर हुई है। इसके अलावा उनकी तीन बेटियों अफ्सा (8 साल), अजीजा (4 साल) और अदीबा (1 साल) के शव मिले हैं। पुलिस ने बताया कि मोइन की पत्नी आसमा के अलावा बेटी अक्सा, अदीबा और अजीजा के शव बेड में मिले हैं।#Meerut, UP : Family of five found murdered in Meerut including a husband, wife, and their three daughters on Thursday.
All the five murdered by slitting throats, four bodies were found inside the bed box in the house while one body found outside of the bed and the house was… pic.twitter.com/Lp2JyZjLFR — Saba Khan (@ItsKhan_Saba) January 9, 2025