एयरो इण्डिया 2025 में देखेगी भारत की ताकत, लाइव शो देखना है तो यहां मिलेगी पूरी जानकारी
एयरो इंडिया 2025 का शो लाइव देखना चाहते हैं, तो आप अब घर बैठे टिकट खरीद सकते हैं और इसे लाइव देख सकते हैं।
Aero India 2025 tickets: इस साल भी बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2025 का शो होने वाला है, और जैसे हर साल, इस बार भी लोग इसे देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं। यह शो 10 से 14 फरवरी तक होगा, और रक्षा मंत्रालय भारतीय एयर फोर्स की ताकत का शानदार प्रदर्शन करेगा। अगर आप भी इस शो को लाइव देखना चाहते हैं, तो आपको घर बैठे ही टिकट मिल सकते हैं। जानतें है कि शो कहां होगा, टिकट कैसे खरीदी जा सकती है, शो में क्या-क्या देखने को मिलेगा, और इसकी टाइमिंग क्या होगी। सारी जरूरी जानकारी आपको यहां मिलेगी। एयरो इंडिया 2025 सिर्फ भारत की ताकत को ही नहीं दिखाता, बल्कि इसमें एग्जीबिशन, ड्रोन, एयरक्राफ्ट, वर्कशॉप और नई तकनीकों का भी प्रदर्शन किया जाता है। भारत अपनी एयर फोर्स को समय के साथ और मजबूत बना रहा है, और हाल ही में ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स (GFP Index) में भारत को चौथा स्थान मिला है। अगर आपको इस शो में जाना है, तो आप आसानी से घर बैठे टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको [इस लिंक](https://www.aeroindia.gov.in/visitor-registration) पर क्लिक करना होगा। अब जो पेज खुलेगा, उसमें आपको अपनी पूरी जानकारी भरनी होगी – जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, और ई-मेल। फिर एक पासवर्ड डालकर आपका अकाउंट बन जाएगा। अकाउंट बनाने के बाद, आपको पेज के बाएं हिस्से में तीन ऑप्शन दिखेंगे: माई प्रोफाइल (My Profile), माई बुकिंग (My Bookings), और पास (Passes)। अब आपको पास ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां आप अगर जनरल पास लेना चाहते हैं, तो उसे चुनें और फिर साइड में आपको टिकट की संख्या डालनी होगी। जनरल पास का टिकट 2,500 रुपये है, जबकि ADVA पास 1,000 रुपये और बिजनेस पास 5,000 रुपये में उपलब्ध है। एक बार टिकट खरीदने के बाद, आपका टिकट इस वेबसाइट पर दिखने लगेगा। फिर आप इस पास के जरिए एयर शो को लाइव जाकर देख सकेंगे।