एक्टर-कॉमेडियन अतुल परचुरे का 57 की उम्र में निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित
हिंदी और मराठी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और कॉमेडियन अतुल परचुरे का 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। अतुल परचुरे ने अपनी अभिनय यात्रा की शुरुआत बालरंगभूमि से की थी।
हिन्दी और मराठी फिल्मों के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन अतुल परचुरे का निधन हो गया है। कैंसर से पीड़ित एक्टर ने 57 साल की उम्र में आखिरी सांसे ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अतुल परचुरे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। अतुल परचुरे ने हिन्दी सिनेमा से लेकर टीवी सीरियल में एक्टिंग और कॉमेडी के बदौलत अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने कई मराठी फिल्में में भी काम किया था। वे मराठी फिल्मों के जाने-माने चेहरे थे। उनके निधन से मराठी के साथ-साथ हिन्दी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इसके अलावा उन्होंने कॉमेडी सर्कस, यम हैं हम, आरके लक्ष्मण की दुनिया जैसे कई हिट सीरियल्स किए। अतुल ने हिंदी सिनेमा में भी कई अहम किरदार निभाए। उन्होंने शाहरुख खान की बिल्लू, सलमान खान की पार्टनर और अजय देवगन की ऑल द बेस्ट में भी अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसा चुके हैं। बता दें कि अतुल परचुरे ने हाल ही में अपने नए थियेटर प्ले 'सूर्याची पिल्लई' की अनाउंसमेंट भी की थी। ये भी पढ़ेंः कैंसर से जंग लड़ रहीं हिना खान की आंखों को ये क्या हो गया