JNU में छात्रसंघ चुनाव से पहले फिर से बवाल, लेफ्ट और राइट विंग के छात्रों में भिड़ंत, तीन छात्र हुए घायल
JNU: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में छात्र संघ चुनाव से पहले फिर बवाल हो गया है। यहां देर रात लेफ्ट और राइट विंग के छात्र भिड़ गए। एबीवीपी और एसएफआई के बीच हुई खूनी झड़प में तीन छात्र घायल हो गए है। जिस मामले का पुलिस ने संज्ञान लेकर छात्रों का मेडिकल कराया है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में छात्रों के बीच लाठी-डंडे (JNU) चलते दिख रहे हैं। वहीं कुछ छात्र एक दूसरे पर साइकिल फेंक रहे हैं। यह घटना एक जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान हुई। एबीवीपी और एसएफआई के छात्रों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।#WATCH | Delhi | A clash broke out between ABVP and Left-backed student groups at Jawaharlal Nehru University (JNU), last night. The ruckus was reportedly over the selection of election committee members at the School of Languages.
(Video Source: JNU students) (Note: Abusive… pic.twitter.com/BfpFlhUM2T — ANI (@ANI) March 1, 2024