10 रुपये के नोट पर आशिक का अल्टीमेटम, 'लौट आओ वरना जान दे दूंगा', लोग बोले- भाई धमकी है क्या?
10 रुपये के नोट पर आशिक ने लिखा प्यार भरा अल्टीमेटम, 'फतेहपुर स्टेशन पर इंतजार करूंगा, नहीं आई तो जान दे दूंगा।' वायरल नोट ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा।
प्यार का जुनून कब, कहां और कैसे सर चढ़कर बोलने लगे, इसका कोई ठिकाना नहीं। कभी दीवारों पर लिखे इश्क के कबूलनामे, कभी पुराने खतों की स्याही में छुपी मोहब्बत, और अब तो मामला 10 रुपये के नोट तक पहुंच गया है। जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही 10 रुपये का नोट वायरल हो रहा है, जिस पर एक दीवाने आशिक ने अपनी माशूका को ऐसा पैगाम लिखा कि लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। न गुलाब, न ग्रीटिंग कार्ड, बस एक मामूली नोट और उस पर लिखी इश्क की धमकी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। आइए, बताते हैं क्या है इस वायरल नोट की पूरी कहानी।
10 के नोट पर मोहब्बत का मैसेज
सोशल मीडिया पर एक 10 रुपये का नोट इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला 10 रुपये के नोट में ऐसा क्या है? अरे, उसकी कीमत नहीं, बल्कि उस पर लिखी मोहब्बत की कहानी ने सबका ध्यान खींचा है। इस नोट पर एक दिलजले आशिक ने अपनी महबूबा को आखिरी चेतावनी दी है। लिखा है, “जान, लौटकर आ जाओ, मैं फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर रात 8 बजे तुम्हारा इंतजार करूंगा। अगर तुम नहीं आई, तो मैं अपनी जान दे दूंगा।” अब ये प्यार है, धमकी है या इमोशनल अत्याचार, ये तो सोशल मीडिया वाले ही तय करेंगे।लो भय्या इश्क के छुट्टे दे दो. pic.twitter.com/1zRFNgc4M1
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) April 23, 2025