नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

सपा नेता रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह के लिए किया जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल

Ramgopal Yadav: विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने विवादित बयान दिया है।
08:00 PM May 15, 2025 IST | Pushpendra Trivedi
Ramgopal Yadav: विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने विवादित बयान दिया है।
featuredImage featuredImage

Ramgopal Yadav: ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से जानकारी देने वाली विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने विवादित बयान दिया है। सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह पर निशाना साधते हुए राम गोपाल यादव की जुबान खुद फिसल गई। सपा नेता ने व्योमिका सिंह को लेकर जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया।

राम गोपाल यादव का जातिसूचक शब्द

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि वे (विजय शाह) यह भी नहीं जानते थे कि व्योमिका सिंह कौन है या उसकी जाति क्या है, न ही वे एयर मार्शल ए.के. भारती के बारे में जानते थे। अन्यथा, वे उन्हें भी गालियां देते। मैं आपको बता दूं - व्योमिका सिंह हरियाणा की दलित (जातिसूचक शब्द) हैं और एयर मार्शल ए.के. भारती पूर्णिया के यादव हैं। तीनों ही पीडीए सेगमेंट से थे। एक को गाली दी गई क्योंकि उन्हें लगा कि वह मुस्लिम है, एक को राजपूत समझा गया। इसलिए कुछ नहीं कहा गया और दूसरे के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

बीजेपी पर साधा निशाना

मुरादाबाद जिले के बिलारी विधानसभा में नेता जी मुलायम सिंह यादव की याद में मूर्ति स्थापित किए जाने के उपलक्ष में शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे रामगोपाल यादव ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए पहले तो व्योमिका सिंह को दिव्या सिंह कहकर सम्बोधित किया बाद में मंच पर बैठे सपा सांसद आदित्य यादव के टोकने पर व्योमिक सिंह और सोफिया कुरैशी पर बोलते हुए कहा आपको बता दूं व्योमिका सिंह हरियाणा की ....(जातिसूचक शब्द) हैं।

एयर मार्शल पूर्णिया जिले के यादव हैं। एक को मुसलमान समझ के गालियां दीं। एक को राजपूत समझ के कुछ नही कहा और भारती के बारे उन्हें पता नही था। लेकिन जब पेपर में आ गया तो यह सोचने पर विवश हैं। जब मानसिकता खराब होती है तो लोग सेना की उपलब्धि को अपनी उपलब्धि बताने लगते हैं।

विजय शाह पर निशाना साधते हुए दिया विवादित बयान

सपा सांसद ने कहा कि आप देख ही रहे हैं कि कश्मीर में रोजाना आतंकी मारे जा रहे हैं। आतंकी पाकिस्तान से आ रहे हैं..ये लोग (बीजेपी) तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। ये लोग सिर्फ चुनाव के लिए ये सब करते हैं। देश में तिरंगा यात्रा निकालने की क्या जरुरत है। अगर है तो सभी दलों को विश्वास में लेकर कीजिए। मध्य प्रदेश में बीजेपी के एक मंत्री (विजय शाह) ने कर्नल सोफिया कुरैशी को गाली दी। हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें:

तुर्की पर भरोसा कर बैठे हम! दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट्स की सुरक्षा खतरे में, जरा सी गलती है जानलेवा

तुर्की के जिस युद्धपोत के दम पर उछल रहा पाकिस्तान, भारत में तैनात है उसका भी "बाप" जानिए इस जंगी बेड़े की खासियत

Tags :
moradabad newsRam Gopal Yadav controversial statementRamgopal Yadavsamajwadi partySofia QureshiUP Newsup news hindiVyomika Singhव्योमिका सिंह

ट्रेंडिंग खबरें