नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर फिर बढ़ा तनाव, गोलीबारी में पांच लोगों की मौत

Afghanistan Pakistan border fire: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर सीमा पर तनाव बढ़ता नज़र आ रहा हैं। हाल ही में दोनों देशों के बीच युद्धविराम को लेकर बात बनी थी। लेकिन अब एक बार फिर पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा...
06:54 AM Nov 08, 2025 IST | Surya Soni
Afghanistan Pakistan border fire: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर सीमा पर तनाव बढ़ता नज़र आ रहा हैं। हाल ही में दोनों देशों के बीच युद्धविराम को लेकर बात बनी थी। लेकिन अब एक बार फिर पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा...

Afghanistan Pakistan border fire: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर सीमा पर तनाव बढ़ता नज़र आ रहा हैं। हाल ही में दोनों देशों के बीच युद्धविराम को लेकर बात बनी थी। लेकिन अब एक बार फिर पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी की घटना की बात सामने आई हैं। बताया जा रहा हैं कि सीमावर्ती इलाकों में हुई इस गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं।

अपनी-अपनी मांगों पर अड़े दोनों देश

बता दें कुछ ही समय पहले इन दोनों देशों के बीच युद्धविराम को लेकर बात बनी थी। लेकिन अब इनका युद्धविराम टूटने के कगार पर है। तुर्की में चल रही बैठक में दोनों पक्षों के बीच हुई तनातनी है। इस्तांबुल वार्ता में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल अपनी-अपनी मांगों पर अड़े रहे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर असहयोग के आरोप लगा रहे हैं।

तीसरे दौर की बातचीत जारी

बता दें पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा विवाद काफी सालों से चल रहा हैं। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार आने के बाद से एक बार फिर सीमा पर तनाव बढ़ गया। अक्टूबर महीने में दोनों देशों के बीच सीमा पर जमकर गोलीबारी हुई हैं। हालांकि इसके बाद 15 अक्टूबर को संघर्षविराम पर सहमति बनी थी। पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच 19 अक्टूबर को दोहा में शांतिवार्ता हुई। उसके बाद इस्तांबुल में दूसरे दौर की बातचीत हुई। फिलहाल दोनों देशों के बीच इसको लेकर तीसरे दौर की वार्ता हो रही हैं।

दोनों देशों के रिश्ते लगातार तनावपूर्ण

बता दें पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्ते लगातार तनावपूर्ण बने हैं। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पाकिस्तानी आतंकियों पर आंख मूंदकर बैठी है। जो सीमा पार से हमले करते हैं और पाकिस्तान के भीतर विस्फोट और गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। जबकि अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार इसको लेकर पाकिस्तान पर आरोप लगाती हैं।

ये भी पढ़ें:

ट्रंप और पुतिन की वार्ता से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान, कहा- पीछे हटने का सवाल ही नहीं

रूस-यूक्रेन युद्ध रुक जाएगा? डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की जल्द होगी मुलाकात

Tags :
Afghanistan PakistanAfghanistan Pakistan border fireborder clashesborder fireIslamabad Kabul relationsPakistan Afghanistan talkstalibanTaliban GovernmentTurkey mediation

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article