झारखंड चुनाव तारीखों की घोषणा से पहले JMM ने EC को क्यों बताया कठपुतली?
JMM ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी के नेता मनोज पांडे ने आरोप लगाया कि बीजेपी को कल ही चुनाव के ऐलान की जानकारी मिल गई थी। उन्होंने चुनाव आयोग को कठपुतली बताया है।
आज दोपहर 3.30 बजे झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होना है। लेकिन इससे पहले सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने चुनाव आयोग को लेकर बड़ा हमला बोला है। जेएमएम नेता मनोज पांडेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी को कल ही चुनाव के तारीखों के ऐलान की जानकारी हो गई थी। उन्होंने चुनाव आयोग को बीजेपी की कठपुतली बताया।
मनोज पांडे ने लगाए बड़े आरोप
JMM नेता मनोज पांडे ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान को लेकर गंभीर चिंता जताई है। पांडे ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए सवाल उठाया कि क्या चुनाव आयोग बीजेपी नेताओं के इशारे पर काम कर रहा है? उन्होंने कहा कि आयोग को "कठपुतली" बनाना एक गंभीर मामला है।#WATCH | Ranchi, Jharkhand: On ECI to announce Jharkhand Assembly elections today, JMM Leader Manoj Pandey says, "The election is to be announced today but BJP leaders got information about it yesterday itself. This is a very serious matter. Does the commission work at the behest… pic.twitter.com/2nTOuHmRg0
— ANI (@ANI) October 15, 2024