Weather Update News: राजस्थान समेत इन राज्यों में होगी बारिश, जानें मौसम का हाल
Weather Update News। दिल्ली : देशभर में मौसम का अलग ही मिजाज (Weather Update News) देखने को मिल रहा है। जहां पर कुछ राज्यों में हीटवेव और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है तो वहीं कुछ राज्यों में बारिश और तेज हवाओं ने मौसम को सुहावना कर दिया है। इसी के साथ मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों में उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। आईएमडी के अनुसार आज, 06 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर सहित राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश देखने को मिल सकती है। राजस्थान में चिलमिलाती गर्मी के साथ अप्रैल माह की शुरूआत हुई थी। लेकिन माह के पहले ही सप्ताह में मौसम बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखी गई। आज, 06 अप्रैल को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में देखने को मिल सकता है। जिसकी वजह से कई जिलो में मेघ गर्जन और हल्की बारिश हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने सीकर, चूरू, झुंझुनू के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं शुक्रवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 33 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 26 डिग्री के बीच दर्ज किया गया था।