Weather Update: यूपी बिहार में अगले 4 दिन आसमान से बरसेगी आग, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी,जानें मौसम का हाल
Weather Update: जहां एक तरफ उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश (Weather Update) की वजह गर्मी से थोड़ी राहत बनी हुई थी। वहीं दूसरी तरफ देश के कुछ राज्यों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी और भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार समेत ओडिशा, त्रिपुरा, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गोवा, असम और मेघालय में गर्मी का मौसम रहने वाला है। वहीं 23 अप्रैल यानी आज के लिए मौसम विभाग ने आडिशा,उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते है देशभर में मौसम का हाल:-
गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग - अलग स्थानों में गंभीर उष्ण लहर और उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर और दक्षिण आन्तरिक कर्नाटक में 26 अप्रैल, 2024 को उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है#SevereHeatWave #HeatwaveAlert #Weather@moesgoi@DDNewslive@ndmaindia@airnewsalerts pic.twitter.com/SlPFW1MERt
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 22, 2024