Weather Update: अप्रैल में ही भीषण गर्मी की शुरूआत, IMD ने हीटवेव को लेकर जारी किया अलर्ट
Weather Update। नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में अप्रैल महीने (Weather Update) की शुरूआत में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिला था। जहां एक तरफ कई राज्यों में गर्मी का पारा दिन से दिन बढ़ रहा था तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली एनसीआर समेत राजस्थान और कई राज्यों में बादल और हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया था।लेकिन आज से अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह की शुरूआत हो चुकी है और इसी के साथ आईएमडी ने उत्तर भारत से लेकर लेकर दक्षिण तक भीषण गर्मी पड़ने के संकेत दिए है। मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस सप्ताह के अंत तक गर्मी के तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी और साथ ही 15 अप्रैल के बाद में दिल्ली समेत कई जगहों पर पारा 40 डिग्री के पार भी जा सकता है। वहीं तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक के अलग अलग जगहों पर हीटवेव की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से उत्तर-पश्चिमी हवाओं में परिवर्तन की वजह से तापमान (Weather Update) में थोड़ी गिरावट देखी गई थी। उस समय हवाओं की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा थी। लेकिन अब आने वाले कुछ दिनों में तेज हवाएं चलना बंद हो जाएगी और इसकी वजह से दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को दिल्ली का मौसम साफ रहेगा और मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।