Walk for Blood: रक्तदान जागरूकता के लिए 21 हजार किमी की पदयात्रा पर किरण वर्मा, आज पहुंचे अजमेर
Walk for Blood। अजमेर: देश की आम जनता को रक्तदान के प्रति जागरूक (Walk for Blood) करने के लिए दिल्ली का एक युवक 21 हजार किलोमीटर की पदयात्रा पर निकला है। अपनी ही आंखों के सामने खून की कमी से एक बच्चे की मौत ने किरण वर्मा को अंदर तक इतना हिला दिया कि उन्होंने लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प ले लिया। जिसके बाद उन्होंने रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 28 दिसंबर 2021 से अपनी पदयात्रा की शुरूआत की। हाल ही में किरण वर्मा राजस्थान के अजमेर पहुंचे है। दरअसल किरण अपनी पदयात्रा के दौरान भारत के अलग अलग राज्यों में अलग अलग जगहों पर लोगों से मिलते है और गांव-ढाणियों में जाकर विशेष रूप से युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते है। इस पर उन्होंने बताया जब वह पढ़ते थे तब से ही उन्हें रक्तदान को लेकर जुनून था। लेकिन एक दिन एक मजदूर के बेटे की खून की कमी से हुई मौत ने उन्हें अंदर तक हिला कर रख दिया। तब से उन्होंने संकल्प लिया कि वह देशभर में लोगों को इसके प्रति जागरूक करेंगे। इसके लिए उन्होंने सिंपली ब्लड नाम से एप भी बनाई है। जिसमें काफी लोग जुड़ रहे है और बल्ड डोनेट कर रहे है। अभी तक इस एप में 2 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके है। यह लोग जरूरत के समय लोगों के लिए रक्तदान कर उनकी जान बचाने में मदद करने का कार्य कर रहे हैं। बता दें कि किरण वर्मा कपिल शर्मा शो में भी नजर आ चुके हैं। शो के माध्यम से लोगो को ब्लड डोनेट करने को लेकर जागरूक किया। जहां कपिल शर्मा ने भी किरण वर्मा की जमकर तारीफ की थी।