UPSC CMS 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर के इन पदों पर निकाली भर्ती, डायरेक्ट इस लिंक से करें आवेदन
UPSC CMS 2024: मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं (UPSC CMS 2024) के लिए संघ लोक सेवा आयोग एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से संयुक्त चिकित्सा सेवा 2024(सीएमएस) भर्ती के आवेदन प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया हे। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया और नोटिफिकेशन देख सकते है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 रखी गई है। इन पदों के लिए आयोग द्वारा योग्यता एमबीबीएस के फाइनल एग्जाम के लिखित और प्रैक्टिल दोनों पार्ट में उत्तीर्ण हुए हो वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। आवेदन शुल्क इन पदों के लिए आयोग द्वारा आवेदन शुल्क पुरुष उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये और एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी कैटेगिरी में आने वाली महिलाओं और व्यक्तियों के लिए आवेदन शुल्क निशुल्क रखा गया है। चयन प्रक्रिया इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा अर्थात पेपर-1 होगा और दूसरे चरण में पर्सनालिटी टेस्ट यानी पेपर 2 होगा। पहला पेपर 500 अंकों का होगा तो वहीं दूसरा पेपर 100 अंकों का होगा। कब तक कर सकते है आवेदन इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2024 तक आवेदन कर सकते है। इसके बाद करेक्शन विंडो 01 मई को ओपन की जाएगी और 07 मई को क्लोज कर दी जाएगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने फार्म में करेक्शन कर सकते है।