UP उपचुनाव: BJP ने 7 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए बीजेपी ने 7 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। करहल सीट से अनुजेश यादव और कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है।
उत्तर प्रदेश (UP) उपचुनाव की 9 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने 7 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार करहल सीट पर यादव बनाव यादव की लड़ाई देखने को मिलेगी। यहां बीजेपी ने अनुजेश यादव को मैदान में उतारा है। वहीं गाजियाबद से संजील शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। 9 उपचुनाव सीटों में से बीजेपी ने सिर्फ 7 सीटों पर ही उम्मदीवारों के नाम का ऐलान किया है। 2 अन्य सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करना अभी बाकी है। ये भी पढ़ेंः UP उपचुनाव में फ्रंट फुट पर क्यों नहीं खेल रही BJP? जानें किस बात से डर रहे CM योगी बता दें कि पिछली बार कटहरी सीट से निषाद पार्टी का उम्मीदवार चुनाव लड़ा था। वहीं मझवां सीट से निषाद पार्टी के उम्मीदवार को बीजेपी ने अपने सिंबल पर चुनाव लड़वाया था। यही वजह थी कि निषाद पार्टी ने बीजेपी से यूपी उपचुनाव में 2 सीटों की डिमांड की थी।