UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित, इस Direct Link से देखें अपने मार्क्स
UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं (UP Board Result 2024) का परिणाम आज शनिवार को घोषित कर दिया गया है। जो छात्र व छात्राएं इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in व upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते है। बता दें कि इस साल बोर्ड परीक्षा में 10वीं कक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार 10वीं में 89.55% छात्र उत्तीर्ण हुए है जिसमें से 93.40% लड़कियां और 86.05 लड़के शामिल है। वहीं 12वीं कक्षा में ओवरऑल रिजल्ट 82.60% रहा। जिसमें 88.42% लड़कियां और 77.78% लड़के शामिल है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद निदेशक डॉ.महेन्द्र देव और सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने आज दोपहर को 02 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा परिणामों की घोषणा की। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दी है। वहीं बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर व स्कूल नंबर का उपयोग करना होगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई! आप सभी 'नए उत्तर प्रदेश' का स्वर्णिम भविष्य हैं। ऐसे ही परिश्रम, लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हों, यही कामना है।…
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) April 20, 2024