UP BJP Rajveer Singh Diler: हाथरस, उत्तरप्रदेश। यूपी के हाथरस जिले से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और नेता राजवीर सिंह दिलेर की मौत के बाद भाजपा सकते में है। हाथरस लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद राजवीर दिलेर का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया। पिछले कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे थे राजवीर सिंह दिलेर। बुधवार शाम को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी और उनके सीने में तेज़ दर्द महसूस होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उन्होने देह त्याग दी।
टिकट कटने से परेशान थे दिलेर? राजवीर दिलेर के निधन से भारतीय जनता पार्टी (UP BJP) को बड़ा झटका लगा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में राजवीर दिलेर ने हाथरस सीट पर ही बड़ी के साथ लोकसभा सीट जीती थी। इस बार प्रबल दावेदारी तो जाहीर की गयी थी परंतु भाजपा आलाकमान ने लोकसभा सीट पर राजवीर दिलेर को टिकट नहीं देकर अनूप वाल्मिकी को हाथरस सीट से टिकट दी और चुनावी मैदान में उतारा। हाथरस के प्रबल दावेदारों में नाम होने के बावजूद दिलेर टिकट कटने से काफी परेशान थे और बीमार चल रहे थे। https://twitter.com/myogiadityanath/status/1783134533014970399?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1783134533014970399|twgr^ce9dadae8742df44084e8882955a5cf68ae86fa1|twcon^s1_&ref_url=https://www.gujaratfirst.com/loksabha-election-2024/up-bjp-mp-from-hathras-lok-sabha-seat-rajveer-diler-passes-away-due-to-heart-attack/
मुख्यमंत्री योगी ने व्यक्त की संवेदनाएँ सीएम योगी ने ट्विटर पर लिखा, 'हाथरस लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राजवीर सिंह दिलेर जी का असामयिक निधन अत्यंत दुखद एवं भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवार के प्रति हैं। प्रार्थना है कि प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों एवं उनके समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। शांति!' https://twitter.com/kpmaurya1/status/1783132160771125735?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1783132160771125735|twgr^ce9dadae8742df44084e8882955a5cf68ae86fa1|twcon^s1_&ref_url=https://www.gujaratfirst.com/loksabha-election-2024/up-bjp-mp-from-hathras-lok-sabha-seat-rajveer-diler-passes-away-due-to-heart-attack/
यूपी के उप मुख्यमंत्री ने भी किया ट्वीट यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्विटर पर लिखा, 'हाथरस लोकसभा सांसद और मेहनती बीजेपी नेता श्री राजवीर दिलेरजी के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। उनका निधन भाजपा संगठन और राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त अनुयायियों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति दें। शांति!'
राजवीर सिंह के पिता भी रहे थे सांसद राजवीर सिंह दिलेर तो संसद थे ही साथ ही उनके पिता किशन लाल दिलेर हाथरस सीट से ही चार बार सांसद रह चुके हैं। राजनीतिक परिपेक्ष से आने वाले राजवीर ने भी 2019 के चुना में पिता की राजनीति को आगे बढ़ाया। उनके पिता 1996 से 2004 तक हाथरस सीट से जीत हासिल कर सांसद रहे और लोकप्रिय नेता की छवि बनाए राखी। जिसके बाद वही छवि दिलेर ने स्थायी रखी थी। फिर 2019 के चुनाव में राजवीर दिलेर ने बीजेपी के लिए यह सीट जीती।
ये भी पढ़ें : Loksabha Election Gehlot – Beniwal: गहलोत – बेनीवाल पहली बार एक मंच पर वैभव गहलोत का प्रचार करने पहुंचे… जानिए क्या कहा…