उर्फी जावेद ने क्रिकेटर्स की पत्नियों को 'गोल्ड डिगर' कहने वालों की लगाई क्लास, बोलीं- 'क्या वो दूध पीता बच्चा है?'
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद ने उन ट्रोल्स की क्लास लगाई है, जो क्रिकेटर्स की पत्नियों को तलाक के बाद 'गोल्ड डिगर' कहते हैं।
इंडियन क्रिकेट टीम के मशहूर स्पिनर युजवेंद्र चहल इस समय अपनी अलग रह रही पत्नी धनश्री वर्मा संग तलाक को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके तलाक पर 20 मार्च को फैसला आना है। हालांकि, जब से उनके तलाक की खबरें सामने आई थीं, तब से धनश्री को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। लोग उन्हें 'गोल्ड डिगर' तक बोल रहे हैं। हालांकि, अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद धनश्री के सपोर्ट में आई हैं। उर्फी ने आगे कहा, ''पार्टनर से अलग होने के लिए हमेशा पत्नी को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। हम में से किसी को नहीं पता है कि मुद्दा क्या है। हर कोई बस कल्पना ही कर रहा है। अगर वह क्रिकेटर है, उसके पास पैसा हो तो लोग सोचते हैं कि लड़की गरीब है, डांस करती हैं। इसके पास तो पैसा होगा ही नहीं। इसने तो पैसों के लिए ही शादी की होगी, लेकिन क्या उस क्रिकेटर का दिमाग नहीं है। इतना बड़ा क्रिकेटर है, दुनिया देखी है, तो क्या उसे नहीं पता कि वह उसके साथ पैसों के लिए है या नहीं?'' उर्फी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपनी बात को पूरा करते हुए आगे कहा, ''वह (क्रिकेटर) शादी के लिए ऐसी लड़की क्यों चुनेगा? अगर उसने गोल्ड डिगर चुना है, तो उसे पता होगा एक दिन ये होने ही वाला है। तो फिर बात खत्म हो जाती है।''