Who is Mukesh Dalal: 2024 लोकसभा चुनावों में जीतने वाले पहले सांसद सूरत के मुकेश दलाल के बारे में जानिए ?
Who is Mukesh Dalal सूरत। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम भले ही 4 जून को आएंगे लेकिन इससे पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ी खबर आ गई है। सूरत लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश कुमार दलाल निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुम्भणी का कल रविवार का नामांकन रद्द हो गया था। इसके बाद अन्य उम्मीदवारों ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया जिसके बाद बीजेपी के मुकेश कुमार दलाल अब मैदान में अकेले ही रह गए और इस तरह वह निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।