Transgender Fashion Show: भोपाल में ट्रांसजेंडर्स ने रैंप वॉक कर लोगों से की वोटिंग की अपील, बुजुर्ग भी फैशन शो में हुए शामिल
Transgender Fashion Show: भोपाल। देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व चल रहा है। नेताओं ने कई रैलियों के जरिए लोगों से वोट डालने की अपील की। हालांकि, पहले और दूसरे चरण की वोटिंग को देखा जाए तो पर्सेंटेज काफी कम रहा। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग भी कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। कहीं-कहीं अधिकारियों ने वोटिंग के दिन मार्केट में निकलकर लोगों से वोट डालने की अपील की तो वहीं मतदाता को जागरुक करने के लिए इलेक्शन कमीशन ने कई आयोजन भी किए। इस मौके पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि ट्रांसजेंडर्स फैशन शो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। यह भी पढ़ें: Alwar Police Exposed Murder : पहले शादी कर बसाया संसार, फिर मां- बेटी को उतारा मौत के घाट ? खौफनाक मर्डर की इनसाइड स्टोरी