Today Weather Update: मध्य प्रदेश में ओले गिरने के साथ ही रेड अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना
Today Weather Update: देश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से कई (Today Weather Update) राज्यों में मौसम में बदलाव देखे जा रहे है। मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज यानी 11 अप्रैल से लेकर 13 अप्रैल तक बारिश और ओले गिरने का दौर जारी रह सकता है। इसी के साथ राजस्थान के भी 14 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है तो वहीं बुधवार को मध्य प्रदेश के 10 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे है। आईएमडी के अनुसार मध्यप्रदेश में अभी मौसम कुछ दिनों तक खराब रहने की संभावना है और भोपाल व इंदौर समेत 31 जिलों में बादल गर्जन के साथ बारिश, आंंधी और ओले गिरने की अनुमान है। जहां एक तरफ देश के कई राज्यों में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं कुछ राज्य ऐसे भी है जहां तेज गर्मी को असर देखने को मिल रहा है। जिसमें गुजरात,पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ जिले शामिल है। एमपी में 7 अप्रैल से रोज बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। आज भी सुबह से छिंदवाड़ा में बारिश हो रही है और आईएमडी ने आज भी ओले, बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं नर्मदापुरम,बैतूल जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन यानी बुधवार को शाजापुर, देवास, विदिशा, रायसेन और उज्जैन समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई तो कहीं पर ओले गिरते दिखाई दिए। भोपाल में 1 इंच से ज्यादा बारिश हुई। हाल ही में मौसम विभाग ने भोपाल सहित खंडवा, खरगोन, सिवनी रायसेन, विदिशा,राजगढ़, हरदा, सीहोर और मंडला को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। क्योंकि यहां बारिश के साथ ओले गिरने के आसार है।