Today Weather Update: आईएमडी ने दिल्ली-हिमाचल समेत कई राज्यों में बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का हाल
Today Weather Update। नई दिल्ली: पश्चिमी विभोक्ष सक्रिय होने की वजह से कई राज्यों में मौसम (Today Weather Update) के मिजाज में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। उत्तर भारत में तेजी गर्मी पड़ने के कुछ दिन बाद पश्चिमी विभोक्ष का असर अब कई राज्यों पर देखने को मिल सकता है। आईएमडी के अनुसार आज महाराष्ट्र समेत मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आईएमडी ने एक हफ्ते का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 13-14 अप्रैल को मौसम सामान्य रहेगा और सिर्फ बादल छाए रहेंगे। वहीं हल्की बूंदाबांदी होने के आसार भी है। उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम सामान्य (Today Weather Update) रहा। जिसकी वजह से तापमान में 3 से 4 डिग्री ज्यादा दर्ज की गई। वहीं आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहने के अनुमान है। वहीं आईएमडी ने बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून,चमोली, रुद्रप्रयाग,उत्तरकाशी, पौड़ी और हरिद्वार समेत कई स्थानों के लिए बादल गर्जन के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के 5 जिले कांगड़ा, कुल्लू,शिमला,मंडी और चंबा में 40 किलोमीटर की गति से आंधी चलने और ओलावृष्टि कारण आरेंज अलर्ट जारी किया है। क्योंकि इस वजह से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।