Today Weather Update: गर्मी के टार्चर से जल्द मिलेगी राहत, दिल्ली समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें देशभर में मौसम का हाल
Today Weather Update: देशभर में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम (Today Weather Update) अपना रंग बदलता नजर आ रहा है। जहां बिहार और झारखंड में भीषण गर्मी और लू ने लोगों को परेशान कर रखा है तो वहीं दूसरी तरफ हिमाचल और अरूणाचल प्रदेश जैसे कई इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी ने मौसम का सुहावना बना रखा है। वहीं कुछ राज्यों में तेज आंधी,बादल गर्जन और हल्की बारिश का दौर भी जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने पूर्वी और दक्षिणी भागों में अगले 5 दिनों के दौरान लू चलने की संभावना जताई है। जिसमें पश्चिमी बंगाल के कई हिस्से, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के कई हिस्से शामिल है। आइए जानते है देशभर में मौसम का हाल:- मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल जम्मू कश्मीर, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश, बिजली गिरने और बर्फबारी की संभावना है। साथ ही पंजाब में मेघ गर्जन के साथ बारिश और तेज हवा चलने के आसार है। आईएमडी के अनुसार मध्य महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान,दिल्ली ओर पूर्वी गुजरात के कई हिस्सो में बादल गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 26 से लेकर 30 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश,मिजोरम,त्रिपुरा,मेघालय,असम और नागालैंड में तूफान के साथ बारिश, 40 से 50 किलोमीटी की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।